Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel Conflict : सीजफायर के बावजूद नहीं रुका इस्राइल, हिजबुल्लाह के 200 ठिकाने पर किया हमला

इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran-Israel Conflict : इस्राइल की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बावजूद इस्राइल लेबनान में अपना हवाई और जमीनी युद्ध जारी रखे हुए है।

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान के कई स्थानों पर हवाई हमले और गोलाबारी की सूचना दी। इसमें बिन्त जबील के पास का क्षेत्र भी शामिल है, जहां इस्राइली सेना ने हिजबुल्लाह लड़ाकों को घेर लिया है। दशकों बाद इस्राइल और लेबनान के अधिकारियों की पहली सीधी बातचीत समाप्त होने के बाद भी दक्षिणी क्षेत्र में लड़ाई जारी है।

Advertisement

लेबनानी अधिकारी युद्धविराम चाहते हैं ताकि उस लड़ाई को रोका जा सके जिसके कारण उनके देश में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जबकि इस्राइल चाहता है कि लेबनान की सरकार हिजबुल्लाह को निरस्त्रीकरण करने की जिम्मेदारी ले।

Advertisement

हिजबुल्लाह और इस्राइल के बीच संघर्ष दो मार्च को फिर से तेज़ हो गया, जब आतंकवादी समूह ने उत्तरी इस्राइल पर रॉकेट दागे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली हमलों में कम से कम 2,124 लोग मारे गए हैं।

Advertisement
×