Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel Attack: ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइल का जवाबी हमला, तेहरान सहित कई शहरों में जोरदार धमाकों की खबर

Iran-Israel Attack: ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने सोमवार तड़के तेहरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों पर हवाई हमले किए। इन हमलों से पूरे पश्चिम एशिया के सामने एक बार फिर युद्ध...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Iran-Israel Attack: ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने सोमवार तड़के तेहरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों पर हवाई हमले किए। इन हमलों से पूरे पश्चिम एशिया के सामने एक बार फिर युद्ध छिड़ने की आशंका पैदा हो गई है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर में बताया कि इस्फहान, करज, तबरीज और तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

तेहरान में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राजधानी के पश्चिमी हिस्से में कम से कम एक बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी। इजराइली हमलों के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया।

Advertisement

इजराइल की सेना ने कहा कि यमन की ओर से एक मिसाइल दागे जाने के बाद सोमवार को देश के कई हिस्सों में सायरन बज उठे।  इजराइल की बचाव सेवाओं के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने या कहीं मिसाइल गिरने की कोई सूचना नहीं मिली है।

यमन के बड़े हिस्से पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है। इससे पहले भी इजराइल-हमास युद्ध के दौरान और उसके बाद हूती विद्रोहियों ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागी थीं, लेकिन वे ईरान-इजराइल के मौजूदा संघर्ष में पूरी तरह शामिल नहीं हुए हैं।

ईरान के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और न ही किसी संभावित नुकसान के बारे में जानकारी दी। ईरान के अर्धसैनिक बल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने कहा कि इजराइल ने सोमवार सुबह के हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया, लेकिन इससे अधिक विवरण नहीं दिया।

ईरान में हमले शुरू करने के बाद इजराइल ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''कुछ देर पहले इजराइल की वायुसेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।'' हालांकि, इजराइल ने भी इससे अधिक कोई जानकारी साझा नहीं की।

Advertisement
×