Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

International Yoga Day: अमेरिका के ऐतिहासिक और प्रमुख स्थलों पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day: अमेरिका में वाशिंगटन स्थित लिंकन मेमोरियल, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और शिकागो के नेवी पियर समेत कई प्रतिष्ठित स्थलों पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। योग प्रेमी ओरेगन के हिल्सबोरो में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

International Yoga Day: अमेरिका में वाशिंगटन स्थित लिंकन मेमोरियल, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और शिकागो के नेवी पियर समेत कई प्रतिष्ठित स्थलों पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

योग प्रेमी ओरेगन के हिल्सबोरो में भी योगाभ्यास करेंगे, जो सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसके अलावा दक्षिण कैलिफोर्निया के इरविन स्थित श्रीनाथजी हवेली मंदिर में भी योग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो अपनी शानदार वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

Advertisement

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने योग प्रेमियों को 19 जून को लिंकन मेमोरियल में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

Advertisement

समारोहों की तैयारियों के तहत भारतीय दूतावास ने शनिवार को वाशिंगटन शहर के ड्यूपॉन्ट सर्कल क्षेत्र में एक योग सत्र का आयोजन किया। दूतावास क्षेत्र के विभिन्न सामुदायिक समूहों द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों को भी सहयोग प्रदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु एच. आर. नागेंद्र 21 जून को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों से पहले नागेंद्र न्यूयॉर्क के मोंटिसेलो में एक विशेष योग और कल्याण शिविर का भी उद्घाटन करेंगे जो 12 से 14 जून तक आयोजित किया जाएगा।

शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ' कहा, ''योग केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह संतुलन, सजगता और आंतरिक शांति की राह दिखाता है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उत्सव में शामिल होकर स्वास्थ्य, एकता और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए तैयार हो जाइए।''

Advertisement
×