Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

75 देशों के लोगों के लिए प्रवासी वीजा पर रोक, पर पर्यटक वीजा को छूट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत उच्च-जोखिम वाले 75 देशों के लोगों के लिए प्रवासी वीजा पर लगाई गई ताजा रोक पर्यटक या कार्य वीजा पर लागू नहीं होती और इसका असर उन लोगों पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत उच्च-जोखिम वाले 75 देशों के लोगों के लिए प्रवासी वीजा पर लगाई गई ताजा रोक पर्यटक या कार्य वीजा पर लागू नहीं होती और इसका असर उन लोगों पर पड़ेगा जो अमेरिका में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, ईरान, इराक और रूस सहित 75 देशों के नागरिकों के लिए प्रवासी वीजा जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की बुधवार को घोषणा की। उसने कहा कि इन देशों से आने वाले प्रवासी अमेरिकी लोगों की कल्याणकारी योजनाओं का अस्वीकार्य दरों पर लाभ लेते हैं। प्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती के तहत उठाया गया यह ताजा कदम उन विदेशियों के प्रवेश पर अंकुश लगाने के लिए है, जिनके अमेरिका में रहते हुए सार्वजनिक लाभों पर निर्भर रहने की आशंका है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×