Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Human Trafficking: अमेरिका में मानव तस्करी के मामले में भारतीय नागरिक ने अपराध स्वीकार किया

Human Trafficking: कनाडा से लगी सीमा के जरिए भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराने की साजिश में शामिल 22 वर्षीय भारतीय नागरिक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Human Trafficking: कनाडा से लगी सीमा के जरिए भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल कराने की साजिश में शामिल 22 वर्षीय भारतीय नागरिक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। न्याय विभाग के मुताबिक, शिवम अक्टूबर 2024 से जून 2025 तक तस्करी में शामिल था। उसने अमेरिका-कनाडा सीमा से लोगों को अवैध रूप से न्यूयॉर्क लाने में समन्वय किया था।

Advertisement

शिवम की भूमिका सीमा से लोगों को लाने के लिए वाहन चालकों का इंतजाम करने और उन्हें अमेरिका के भीतर सुरक्षित ठिकानों और न्यूयॉर्क के प्लैट्सबर्ग स्थित होटल तक पहुंचाने की थी। न्याय विभाग ने बताया कि पिछले साल जनवरी में उसने एक सह-साजिशकर्ता को भारत और ब्रिटेन के 12 लोगों को कनाडा से अमेरिका लाने का निर्देश दिया था।

Advertisement

इसके लिए उसने प्रति व्यक्ति 100 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया। उसी महीने, अमेरिकी सीमा गश्त एजेंट ने सीमा के पास दो वाहनों को रोकने की कोशिश की थी। शिवम ने विदेशी नागरिकों की तस्करी की साजिश रचने और आर्थिक लाभ के लिए तस्करी करने संबंधी अपराध स्वीकार कर लिया है।

उसे सितंबर में सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में उसे कम से कम पांच साल और अधिकतम 15 साल की जेल हो सकती है।

Advertisement
×