Houthi Attack: ईरान समर्थित हूतियों ने बंदरगाह शहर पर फिर किए हमले, क्षेत्र में बढ़ी चिंता
Houthi Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को यमन में सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों पर फिर से हमले किए जिससे देश में गृहयुद्ध दोबारा शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है और समुद्री मार्गों के आसपास नए...
Houthi Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को यमन में सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों पर फिर से हमले किए जिससे देश में गृहयुद्ध दोबारा शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है और समुद्री मार्गों के आसपास नए स्थिति खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के तट के निकट स्थित सरकार के कब्जे वाले बंदरगाह शहर मोखा और देश के अन्य इलाकों पर हमला किया। यमन की सेना ने कहा कि विद्रोहियों ने मिसाइलों व ड्रोन से मोखा और मध्य प्रांत मारिब को निशाना बनाया।
हूतियों ने पिछले सप्ताह मारिब और पूर्वी प्रांत हद्रामौत पर हमला किया था जिसमें कई सैनिक और नागरिक मारे गए थे। यमनी सेना के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने सप्ताहांत में मिसाइलों और ड्रोन से मोखा पर हमला किया था जिसमें तीन सैनिकों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हुई थी। मोखा यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के नियंत्रण वाला एक प्रमुख बंदरगाह है।

