Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Hormuz Crisis : होर्मुज को लेकर अमेरिका की चेतावनी, उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त; जयशंकर से बातचीत में मार्को रूबियो का बड़ा बयान

तोड़ने और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई अब नहीं होगी बर्दाश्त: विदेश मंत्री रूबियो

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Hormuz Crisis : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमेरिकी नाकेबंदी का कोई भी उल्लंघन और होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रूबियो ने यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर से कही। जयशंकर ने शुक्रवार को रूबियो से बातचीत कर ओमान तट के निकट जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

विदेश विभाग के प्रवक्ता के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, ''मंत्री रूबियो ने जोर दिया कि सभी वाणिज्यिक जहाजों को तुरंत अमेरिकी सेना के आदेशों का पालन करना चाहिए, क्योंकि वे जलडमरूमध्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।'' पिगॉट ने एक बयान में कहा कि रूबियो ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

इस सप्ताह ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। रूबियो से बातचीत के बाद जयशंकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ इस तरह की घातक कार्रवाई किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराई जा सकती।''

Advertisement

Advertisement
×