Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Forest Fire: स्पेन में भीषण वनाग्नि का कहर, बढ़ते तापमान के बीच 12 लोगों की दर्दनाक मौत

Forest Fire: स्पेन के अधिकांश हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच दक्षिणी स्पेन के अल्मेरिया में जंगल में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, लॉस गैलार्डोस की जंगल की आग में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Forest Fire: स्पेन के अधिकांश हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच दक्षिणी स्पेन के अल्मेरिया में जंगल में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, लॉस गैलार्डोस की जंगल की आग में कई पीड़ित जले हुए वाहनों के अंदर पाए गए। करीब 150 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे।

Advertisement

अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं की है। स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई अगामी घंटों में आग बुझाने के प्रयासों में शामिल होने वाली थी।

Advertisement

यह इकाई बड़ी आपदाओं और आपात स्थितियों में तैनात की जाती है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि यह आग अब तक इस क्षेत्र में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक थी।

Advertisement
×