Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Epstein Files Dispute : एप्स्टीन मामले में मैंने 'कुछ भी गलत नहीं किया', क्लिंटन का सांसदों के सामने बयान

 उन्हें ''एप्स्टीन द्वारा उत्पीड़न किए जाने का कोई संकेत नहीं'' दिखा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने यौन उत्पीड़न के अपराधी जेफ्री एप्स्टीन संबंधी मामले की जांच कर रहे सांसदों के समक्ष अपनी गवाही देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ''कुछ भी गलत नहीं किया''। उन्हें ''एप्स्टीन द्वारा उत्पीड़न किए जाने का कोई संकेत नहीं'' दिखा।
न्यूयॉर्क के चैप्पाक्वा में बंद कमरे में यह पहली बार हुआ जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को संसद के सामने गवाही देने के लिए बाध्य होना पड़ा। यह घटनाक्रम क्लिंटन की पत्नी एवं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा सांसदों के सामने अपनी गवाही दिए जाने के एक दिन बाद हुआ है। बिल क्लिंटन पर भी किसी प्रकार के गलत काम का आरोप नहीं लगाया गया है।
फिर भी सांसद इसे लेकर मंथन कर रहे हैं कि ऐसे समय में अमेरिका में जवाबदेही कैसे तय होनी चाहिए, जब एप्स्टीन के साथ संबंधों को लेकर दुनिया भर में कई पुरुषों को उनके उच्च पदों से हटा दिया गया है। हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एप्स्टीन ने कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण कैसे किया और उन्हें एप्स्टीन से मुलाकात के बारे में भी कुछ याद नहीं है।
Advertisement
×