Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एप्स्टीन फाइल्स : गिरफ्तार पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन जमानत पर रिहा

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से संबंधों से जुड़ी कदाचार की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। यह घटना एप्स्टीन के साथ दोस्ती के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से संबंधों से जुड़ी कदाचार की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। यह घटना एप्स्टीन के साथ दोस्ती के कारण पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस हिरासत में लिए जाने के कुछ दिन बाद घटी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार देर रात जारी एक बयान में कहा, 'सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किए गए 72 वर्षीय व्यक्ति को जांच लंबित रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।' ब्रिटिश पुलिस की प्रक्रिया के अनुसार, उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया, लेकिन पहले इस मामले में संदिग्ध की पहचान 72 वर्षीय पूर्व राजनयिक के रूप में हुई थी। सोमवार दोपहर को सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों द्वारा मैंडेलसन को उनके लंदन स्थित घर से कार तक ले जाते हुए देखा गया था। पुलिस मैंडेलसन के खिलाफ इस आरोप की जांच कर रही है कि उन्होंने डेढ़ दशक पहले एप्स्टीन को संवेदनशील सरकारी जानकारी दी थी। उन पर यौन दुराचार का कोई आरोप नहीं है। उनकी गिरफ्तारी माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी के चार दिन बाद हुई। माउंटबेटन-विंडसर को एप्स्टीन के साथ उनकी दोस्ती से जुड़े एक समान अपराध के संदेह में एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×