Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Ecuador boat attack: अमेरिका का इक्वाडोर के पोत पर हमला, मादक पदार्थों की तस्करी का लगाया आरोप

Ecuador boat attack: अमेरिकी सेना ने सोमवार को इक्वाडोर के एक अन्य पोत पर हमला कर उसे डुबो दिया। अमेरिका का यह आरोप है कि यह पोत आपराधिक गिरोह 'लॉस चोनेरोस' से जुड़ा हुआ था। यह लैटिन अमेरिका में मादक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक AI-जनरेटेड इमेज। इमेज क्रेडिट/OpenAI
Advertisement

Ecuador boat attack: अमेरिकी सेना ने सोमवार को इक्वाडोर के एक अन्य पोत पर हमला कर उसे डुबो दिया। अमेरिका का यह आरोप है कि यह पोत आपराधिक गिरोह 'लॉस चोनेरोस' से जुड़ा हुआ था। यह लैटिन अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित तौर पर शामिल नौकाओं और पोतों के खिलाफ अमेरिका की हालिया कार्रवाई है।

'सदर्न कमांड' ने एक बयान में कहा कि संयुक्त कार्यबल ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में समुद्र के रास्ते मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के अभियानों में मदद करने वाले एक पोत को रोका। यह एक ईंधन भरने वाला पोत था। बयान में कहा गया कि पोत पर सवार लोगों को इक्वाडोर के अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।

Advertisement

इस जानकारी के साथ कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया गया जिसमें सैन्यकर्मी एक पोत पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद एक हेलीकॉप्टर उसके ऊपर से उड़ते हुए नजर आया और अंत में एक प्रक्षेपास्त्र के पोत से टकराने से वह डूबता हुआ दिखा।

Advertisement

बयान के मुताबिक, अमेरिकी बल पश्चिमी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार "सटीक और पेशेवर अभियान" चला रहे हैं। इक्वाडोर के अधिकारियों ने इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

Advertisement
×