Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Cyber ​​Breach: अमेरिकी सांसदों का ओपनएआई से सवाल, हगिंग फेस में सेंध पर मांगी जानकारी

Cyber ​​Breach: अमेरिकी सांसदों ने नयी कृत्रिम मेधा (एआई) तकनीकों से पैदा होने वाले संभावित जोखिमों को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता जताई और 'ओपनएआई' से इस पर जानकारी मांगी। सांसदों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि एआई प्रौद्योगिकी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Cyber ​​Breach: अमेरिकी सांसदों ने नयी कृत्रिम मेधा (एआई) तकनीकों से पैदा होने वाले संभावित जोखिमों को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता जताई और 'ओपनएआई' से इस पर जानकारी मांगी। सांसदों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि एआई प्रौद्योगिकी इंसानों के नियंत्रण से कहीं बाहर न हो जाए।

रिपब्लिकन पार्टी से सांसद जोश हॉले ने बृहस्पतिवार को ओपनएआई के खिलाफ जांच शुरू की। यह जांच इस आरोप को लेकर है कि उसकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली (एआई) ने अपने आप एक अन्य एआई कंपनी की प्रणाली में सेंध लगा दी। दरअसल ओपनआई ने जुलाई में एआई स्टार्टअप 'हगिंग फेस' में सेंध लगने की जानकारी दी थी जिसके बाद सांसद हॉले ने ओपनएआई से इस बारे में और जानकारी मांगी है। वह आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकार क्षेत्र वाली सीनेट उपसमिति के प्रमुख हैं।

Advertisement

हॉले ने ओपनआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन को लिखे पत्र में कहा, '' अमेरिकी जनता को 'हगिंग फेस' की घटना और एआई मॉडलों के नियंत्रण से बाहर जाने वाली अन्य घटनाओं की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि इस जांच का उद्देश्य इन सवालों के जवाब हासिल करना है।

Advertisement

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता क्रिस वैन हॉलेन ने भी ऑल्टमैन से संघीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल ऐसी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे वे ओपनएआई के मॉडलों की सुरक्षा और उनसे जुड़े जोखिमों का आकलन कर सकें। वैन हॉलेन ने 'हगिंग फेस' पर हुए हमले का भी उल्लेख किया। सांसदों की पूछताछ के जवाब में ओपनएआई के प्रवक्ता नेट इवांस ने कहा कि 'हगिंग फेस' की घटना एआई सुरक्षा के लिहाज से अहम है और इससे अधिक सक्षम होते जा रहे एआई से जुड़े संभावित जोखिमों की चेतावनी मिलती है।

उन्होंने ईमेल के जरिए दिए गए जवाब में कहा, ''हमने घटना की विस्तृत जांच की, उसके बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की और यह बताया कि हमने क्या सीखा तथा अपनी सुरक्षा और अलाइनमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए।'' सांसदों की चिंता कंपनी 'एंथ्रोपिक' के एक शोधकर्ता द्वारा इस सप्ताह जताई गई आशंकाओं के बाद भी बढ़ी है।

शोधकर्ता ने कहा था कि वह कंपनी से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि 'एंथ्रोपिक' और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियां एआई के विकास में जिम्मेदाराना व्यवहार नहीं दिखा रहीं। जैकब कॉक्सन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि उन्होंने 'एंथ्रोपिक' और 'ओपनएआई' दोनों में कुल तीन साल शोध किया और दोनों एआई कंपनियां सुरक्षा पर कम ध्यान दे रहीं हैं और एक-दूसरे से तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की होड़ में लगी हैं।

एआई के भविष्य को लेकर यह बहस ऐसे समय हो रही है जब अमेरिकी संसद तकनीकी क्षेत्र को नियंत्रित करने में लंबे समय से हिचकिचाती रही है। दोनों दलों के सांसद व्यापक स्तर पर अधिक सुरक्षा उपायों की जरूरत से सहमत हैं, लेकिन नियमन के अल्प प्रयास भी पिछले कई वर्षों से नहीं किए गए हैं।

Advertisement
×