Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सिक्किम में लगातार हो रहे भूस्खलन से 38 घरों पर मंडरा रहा खतरा, बचाव अभियान जारी

रिंबी में करीब 30 और सिंगलिटाम में आठ घर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आते हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण 150 से अधिक लोगों पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, युकसाम उप-मंडल के रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में शुक्रवार रात से शुरू हुआ भूस्खलन अब भी जारी है, जिससे आसपास के मकानों और कृषि भूमि के लिए खतरा पैदा हो गया है।

रिंबी में करीब 30 और सिंगलिटाम में आठ घर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के प्रेस सचिव योगन तमांग ने बताया कि प्रशासन भूस्खलन की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है।

Advertisement

खतरे की जद में आने वाले घरों की पहचान कर ली गई है और प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय तथा राहत व्यवस्था भी की जा रही है। प्रभावित सभी परिवारों की सुरक्षा और उनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement

स्थानीय विधायक और मंत्री टी.टी. भूटिया ने प्रभावित निवासियों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जरूरी अन्य इंतजाम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के अनुसार, इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी आकलन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भूस्खलन किस क्षेत्र तक फैल सकता है और इसके आगे खिसकने की संभावित दिशा क्या होगी। उप-जिला अधिकारी, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और पंचायत प्रतिनिधियों समेत स्थानीय अधिकारी स्थिति का जमीनी आकलन करने में जुटे हुए हैं।

Advertisement
×