Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

China Firecrackers Explosion : चंद्र नववर्ष के बीच चीन के हुबेई में बड़ा धमाका, पटाखा फैक्ट्ररी में आग लगने से 12 की मौत

चीन में पटाखों की दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

China Firecrackers Explosion : चीन के हुबेई प्रांत में पटाखों की एक दुकान में बुधवार को विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई। देश में फिलहाल चंद्र नववर्ष मनाया जा रहा है और यह इस दौरान हुई दूसरी घटना है।

आधिकारिक समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, आग मध्य हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर में पटाखों की एक दुकान में लगी, जिसे बुधवार दोपहर तक बुझा दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

चीन में चंद्र नववर्ष के जश्न में आतिशबाजी का बड़ा महत्व है लेकिन इसकी वजह से कई दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसी तरह की एक घटना रविवार को पूर्वी जिआंगसू प्रांत में में हुई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।

Advertisement

Advertisement
×