Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

China Agent in California: कैलिफोर्निया के अर्काडिया शहर की मेयर ने चीन की एजेंट होने का अपराध स्वीकार किया, पद से इस्तीफा दिया

China Agent in California: कैलिफोर्निया के अर्काडिया शहर की मेयर ने चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। एलीन वांग ने अर्काडिया के मेयर पद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एलीन वांग। स्रोत: @eileen4arcadia2022
Advertisement

China Agent in California: कैलिफोर्निया के अर्काडिया शहर की मेयर ने चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। एलीन वांग ने अर्काडिया के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया और उम्मीद है कि वह लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में भी अपना अपराध स्वीकार कर लेंगी।

संघीय अभियोजकों ने सोमवार को बताया कि वांग (58) और उस समय उनके मंगेतर रहे याओनिंग 'माइक' सन पर चीन के सरकारी अधिकारियों के इशारे पर अमेरिका में चीन का प्रचार करने का आरोप है। सन (65) पिछले साल अक्टूबर में एक संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार करने के बाद चार साल की जेल की सजा काट रहा है।

Advertisement

एक संबंधित याचिका में वांग ने उन पर लगे आरोप अदालत में स्वीकार करने पर सहमति जताई है और इस अपराध के लिए उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। वांग नवंबर 2022 में अर्काडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं, जो पांच सदस्यीय शासी निकाय है और इसमें महापौर का चयन बारी-बारी से होता है।

Advertisement

कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के फर्स्ट असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी बिल एस्सेली ने कहा, ''हमारे देश में वे लोग जो गुपचुप तरीके से विदेशी सरकारों के इशारों पर काम करते हैं, वे हमारे लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।'' एफबीआई के काउंटरइंटेलिजेंस और जासूसी प्रभाग के सहायक निदेशक रोमन रोज़ावस्की ने कहा, "खुद एलीन वांग ने स्वीकार किया है कि वह गुप्त रूप से चीन सरकार के हितों के लिए काम कर रही थीं।"

रोज़ावस्की ने कहा, "इसे एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में लिया जाए कि जो लोग विदेशी सरकारों की ओर से हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, उनकी पहचान की जाएगी, उनकी जांच होगी और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।"

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन ए. आइजनबर्ग ने कहा, " अमेरिका में सार्वजनिक पदों पर निर्वाचित व्यक्तियों को केवल उन अमेरिकी लोगों के हित में कार्य करना चाहिए, जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं।"

याचिका के अनुसार, 2020 के अंत से लेकर 2022 तक, वांग और सन ने चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश और नियंत्रण में काम किया, ताकि बीजिंग के हितों को आगे बढ़ाया जा सके, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ अमेरिका में चीन के समर्थन में प्रचार करना शामिल था।

Advertisement
×