Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Caribbean Sea Quake: क्यूबा के समुद्री क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप, फ्लोरिडा के कई इलाकों में भी कंपन दर्ज

Caribbean Sea Quake: क्यूबा के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गयी। भूकंप के कारण यहां इमारतें हिल गईं और इसके झटके फ्लोरिडा तक महसूस किए गए। भूकंप के कारण...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Caribbean Sea Quake: क्यूबा के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गयी। भूकंप के कारण यहां इमारतें हिल गईं और इसके झटके फ्लोरिडा तक महसूस किए गए।

भूकंप के कारण तत्काल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हवाना के पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर समुद्र में था।

Advertisement

पश्चिमी क्यूबा के पिनार डेल रियो होटल की प्रबंधक फ्लाविया पुपो ने बताया कि भूकंप का झटका इतना शक्तिशाली था कि इमारत हिल गई जिससे लोग घबरा गए। उन्होंने कहा, ''यहां सब ठीक हैं। सड़क पर लोग थोड़े डरे और घबराए हुए हैं।''

Advertisement

भूकंप के झटके अमेरिका के फ्लोरिडा तक महसूस किए गए। फ्लोरिडा के मियामी स्थित राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एक ट्वीट में बताया कि उसे राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस होने की कई रिपोर्ट मिली हैं।

Advertisement
×