Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bus Accident: स्विट्जरलैंड में पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत: पुलिस

Bus Accident: स्विट्जरलैंड के पूर्वी हिस्से में नीदरलैंड के पर्यटकों की बस पलट जाने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में बस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
स्विट्जरलैंड के सुश में एक डच पर्यटक दल को ले जा रही बस के पलट जाने से हुए हादसे के घटनास्थल पर आपातकालीन बचावकर्मी मौजूद हैं। फोटो: जॉन डुश्लेटा/एंगेडिनर पोस्ट/हैंडआउट वाया रॉयटर्स
Advertisement

Bus Accident: स्विट्जरलैंड के पूर्वी हिस्से में नीदरलैंड के पर्यटकों की बस पलट जाने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में बस ग्राउबुंडेन के आल्प्स क्षेत्र में सुश एवं जर्नेज गांवों के बीच पलट गई और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं।

पुलिस ने इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी अभी नहीं दी है। स्विट्जरलैंड के मीडिया के अनुसार, बस में 48 लोग सवार थे। नीदरलैंड के यात्रा उद्योग से जुड़े संगठन एएनवीआर की एक प्रवक्ता ने 'ब्लिक' अखबार को बताया कि यात्री उनके देश के नागरिक थे।

Advertisement

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराने के बाद पलट गई। माना जा रहा है कि हादसे में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। इस यात्रा का आयोजन करने वाली ट्रैवल एजेंसी 'ओएडी' ने एक बयान में कहा कि वह इस ''दुर्घटना से अत्यंत व्यथित'' है तथा उसकी संवेदनाएं हादसे से प्रभावित लोगों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।

Advertisement

नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हादसे में हताहत हुए लोगों की संख्या के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं है। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि देश के अधिकारी इस हादसे के संबंध में ''व्यापक और गहन जांच'' सुनिश्चित करेंगे। मीडिया के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए कई एम्बुलेंस और पांच हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।

Advertisement
×