Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जासूसी के आरोप में ब्रिटिश राजनयिक रूस से निष्कासित

रूस ने जासूसी के आरोपों की वजह से मॉस्को स्थित ब्रिटिश दूतावास में कार्यरत एक राजनयिक को बृहस्पतिवार को देश छोड़ने का आदेश दिया। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने आरोप लगाया कि दूतावास के कर्मचारी ने ब्रिटिश खुफिया एजेंसी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
रूस ने जासूसी के आरोपों की वजह से मॉस्को स्थित ब्रिटिश दूतावास में कार्यरत एक राजनयिक को बृहस्पतिवार को देश छोड़ने का आदेश दिया। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने आरोप लगाया कि दूतावास के कर्मचारी ने ब्रिटिश खुफिया एजेंसी के लिए काम किया था। हालांकि, उसने इसका कोई सबूत पेश नहीं किया। इस संघीय सुरक्षा एजेंसी को ‘एफएसबी' के नाम से भी जाना जाता है।रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उक्त अधिकारी की राजनयिक की मान्यता रद्द कर दी गई है और उसे अब दो सप्ताह के भीतर देश छोड़ना होगा। रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश दूतावास की प्रभारी डेने ढोलकिया को नोटिस देने के लिए तलब किया। रूस ने इससे पहले मार्च 2025 में जासूसी के आरोपों में तैनात दो ब्रिटिश राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। ब्रिटेन ने उन आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण और निराधार' बताया था।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×