Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BRICS Summit 2026 : दिल्ली में 12-13 सितंबर को होगा बड़ा सम्मेलन , पुतिन भी होंगे BRICS समिट में शामिल

राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे: क्रेमलिन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो-प्रेट्र
Advertisement

BRICS Summit 2026 : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के सहायक ने यह जानकारी दी। भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता के तहत सितंबर में समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' ने अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' के सहायक यूरी उशाकोव के हवाले से अपनी खबर में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक की योजना बनाई गई है। राष्ट्रपति पुतिन ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर 2025 में भारत का दौरा किया था। इस महीने की शुरुआत में, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने नयी दिल्ली में ब्रिक्स सदस्य देशों के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया था।

Advertisement

ब्रिक्स समूह में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, लेकिन 2024 में इसका विस्तार कर इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ था।

Advertisement
×