Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bondi Beach Attack : कानून की गिरफ्त में संदिग्ध बंदूकधारी, हत्या के लगाए गए 15 आरोप

सिडनी में बॉण्डी बीच नरसंहार के संदिग्ध बंदूकधारी पर हत्या के 15 आरोप लगाए गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Bondi Beach Shooting: सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई गोलीबारी के बाद सोमवार की सुबह पुलिस गश्त करती नजर आई। एपी/पीटीआई फोटो।
Advertisement

Bondi Beach Attack : सिडनी के बॉण्डी बीच में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में संदिग्ध बंदूकधारी पर हत्या के 15 आरोप सहित कुल 59 आरोप लगाए गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बताया था कि रविवार को हनुक्का उत्सव के दौरान पिता और पुत्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें एक बच्चे सहित 15 लोग मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी पर बुधवार को सिडनी के एक अस्पताल में आरोप तय किए गए जहां वह रविवार को बॉण्डी बीच पर पुलिस की गोलीबारी में घायल होने के बाद से भर्ती है। उसका 50 वर्षीय पिता पुलिस की कार्रवाई में मारा गया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस आयुक्त क्रिसी बैरेट ने मंगलवार को बताया था कि सिडनी के बॉण्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान सरेआम गोलीबारी इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला था। इस हमले में 15 लोग मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध पर गोलीबारी में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के वास्ते हत्या का एक-एक आरोप लगाया गया है एवं आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने का एक आरोप भी लगाया गया है।

Advertisement

Advertisement
×