Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बांग्लादेश ने हिंदुओं पर हमले को बताया 'छिटपुट घटनाएं'

कहा- हादी के हत्यारे भारत भागे, भारत ने दावों को खारिज किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र।
Advertisement
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को समानांतर राजनयिक और सुरक्षा चर्चाएं हुईं। इस दौरान ढाका ने अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर नयी दिल्ली द्वारा जताई गई चिंताओं को कमतर आंकते हुए इसे 'गलत, बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया या प्रेरित नैरेटिव' बताया। उसने हालिया वारदातों को 'छिटपुट घटनाएं' करार दिया।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एसएम महबूबुल आलम ने आरोप लगाया कि 'आपराधिक कृत्यों की छिटपुट घटनाओं को हिंदुओं के व्यवस्थित उत्पीड़न के रूप में चित्रित करने के व्यवस्थित प्रयास किए जा रहे हैं और भारत के विभिन्न हिस्सों में बांग्लादेश विरोधी भावनाओं को फैलाने के लिए इनका दुर्भावनापूर्ण उपयोग किया जा रहा है।' ढाका ने यह दावा भी किया कि 'इंकलाब मंच' के नेता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे भारत भाग गए हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस दावे को 'निराधार और भ्रामक' बताते हुए खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घुसपैठ नहीं हुई है।

Advertisement

गौर हो कि 32 वर्षीय हादी को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई थी और बाद में सिंगापुर में उनकी मृत्यु हो गई थी। 2024 के जन विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रमुखता से उभरे युवा नेता हादी, 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनावों में उम्मीदवार भी थे। इस बीच, एक दिन पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, 'बांग्लादेश में चरमपंथियों के हाथों हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय है।'

Advertisement

Advertisement
×