Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Air Travel : अब हवाई सफर होगा और महंगा? IATA की चेतावनी से यात्रियों की बढ़ी चिंता

हवाई टिकट महंगा होने से से लोग कर सकते हैं यात्रा से परहेज: आईएटीए मुख्य अर्थशास्त्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) की मुख्य अर्थशास्त्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मैरी ओवेन्स थॉमसन ने कहा है कि हवाई यात्रा के बढ़ते किराए लोगों को विमान यात्रा करने से वंचित कर सकते हैं। एयरलाइंस किराए में इस हद तक बढ़ोतरी करने की कोशिश करेंगी कि वे लागत की भरपाई कर सकें। इसका कुछ लोगों पर प्रतिकूल असर हो सकता है और वे हवाई यात्रा करने से परहेज करेंगे क्योंकि कीमतों में अंतर से उनके विकल्पों पर असर पड़ेगा।

ईंधन की कीमतें पिछले साल की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक

Advertisement

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एयरलाइन कंपनियां पश्चिम एशिया संकट से तेल कीमतों में आई तेजी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हवाई किराए में बढ़ोतरी कर रही हैं। एक अनुमान के अनुसार, 2026 में विमान ईंधन की कीमतें पिछले साल की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक होंगी। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ 370 से अधिक एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करता है। यह वैश्विक हवाई यातायात का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा है। थॉमसन ने कहा कि एयरलाइंस निश्चित रूप से किराए में इस हद तक बढ़ोतरी करने की पूरी कोशिश करेंगी कि वे लागत की भरपाई कर सकें। अगर वे किराया नहीं बढ़ा पाती हैं, तो उन्हें नुकसान होगा, वे दिवालिया भी हो सकती हैं...।

Advertisement

विकल्प इस बात पर निर्भर करेंगे कि वे कहां रहते हैं

यह पूछे जाने पर एयरलाइंस कितना किराया बढ़ा सकती हैं, जिससे यात्रियों की मांग में कमी न आए, इसका सीधा जवाब न देते हुए थॉमसन ने कहा कि आप जिस आबादी की बात कर रहे हैं, उसके आधार पर ऐसे लोग होंगे, जिनके लिए हवाई यात्रा करना संभव नहीं होगा।

कीमतों में अपेक्षाकृत अंतर लोगों की पसंद को प्रभावित करेगा और उनके विकल्प इस बात पर निर्भर करेंगे कि वे कहां रहते हैं और कहां जाना चाहते हैं। उपभोक्ता व्यवहार में निश्चित रूप से बदलाव आएगा।

यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे कहां रहते हैं और उनकी आय क्या है। आईएटीए ने रविवार को कहा कि यात्री टिकट राजस्व इस साल 9.2 प्रतिशत बढ़कर 839 अरब डॉलर होने का अनुमान है जो 2025 में 768 अरब डॉलर था।

Advertisement
×