Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

व्यापार समझौते पर पुनर्विचार की ट्रंप की धमकी के बाद स्टार्मर ने कहा- युद्ध में नहीं उलझेंगे  

स्टार्मर ने सदन से कहा कि ईरान युद्ध पर मेरा रुख शुरू से ही स्पष्ट रहा है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

ईरान पर अमेरिकी हमलों में शामिल न होने के ब्रिटेन के फैसले को लेकर लंदन और वाशिंगटन के बीच पिछले साल हुए व्यापार समझौते पर पुनर्विचार करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के एक दिन बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि उनका देश युद्ध में नहीं उलझेगा।

ट्रंप ने समाचार चैनल 'स्काई न्यूज' के साथ मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत में कहा था कि यह "दुखद" है कि ब्रिटेन के साथ तथाकथित खास रिश्तों में खटास आ गई है, जबकि उन्होंने एक "अच्छे" व्यापार समझौते पर सहमति जताई थी, जिसे (फैसले को) हमेशा बदला जा सकता है। ब्रिटिश संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में लिबरल डेमोक्रेट नेता एड डेवी ने ट्रंप की ताजा धमकी का जिक्र किया और इसके मद्देनजर महाराजा चार्ल्स तृतीय की अमेरिका की प्रस्तावित राजकीय यात्रा पर सवाल उठाए।

Advertisement

स्टार्मर ने सदन से कहा कि ईरान युद्ध पर मेरा रुख शुरू से ही स्पष्ट रहा है। हम इस युद्ध में नहीं उलझेंगे। यह हमारा युद्ध नहीं है। मुझ पर अलग रुख अपनाने के लिए बहुत दबाव डाला गया और उस दबाव में कल रात का घटनाक्रम ('स्काई न्यूज' के साथ ट्रंप का साक्षात्कार) भी शामिल है। मैं अपना फैसला नहीं बदलूंगा। मैं झुकने वाला नहीं हूं। इस युद्ध में शामिल होना हमारे राष्ट्रीय हित में नहीं है और हम ऐसा नहीं करेंगे।

Advertisement

हालांकि, स्टार्मर ने कहा कि युद्ध का महाराजा चार्ल्स तृतीय की अमेरिका की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो 27 अप्रैल से शुरू होगी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा का मकसद अमेरिका के साथ संबंधों की स्थापना और उसकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाना है। राजशाही हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी संबंधों की याद दिलाती है, जो किसी भी समय किसी विशेष पद पर आसीन व्यक्ति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

Advertisement
×