अफगानिस्तान का पलटवार, पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए हमले; भारी संघर्ष शुरू
हताहतों की भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है
Advertisement
अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने उसके खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं। अफगानिस्तान के सैन्य कोर के पूर्वी क्षेत्र के मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रात "भारी संघर्ष" शुरू हो गए हैं।
उसने कहा कि ये हमले "पाकिस्तानी सेना द्वारा नंगरहार और पक़्तिया प्रांतों में किए गए हालिया हवाई हमलों" के जवाब में किए गए। पाकिस्तान ने इस संबंध में तत्काल कोई पुष्टि नहीं की और हताहतों की भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement
पाक सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास रविवार को हमले किए थे और दावा किया था कि इनमें कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तान ने उस दावे को खारिज किया और कहा कि इसमें कई आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
×

