Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डिजिटल सुरक्षा पर बड़ा फैसला... फ्रांस में 15 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, अब पूरे यूरोप में एक जैसा नियम चाहते हैं मैक्रों

सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए नया नियम, मैक्रों ने EU से कहा- देर न करें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

France Social Media Ban : फ्रांस में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सरकार अब और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल नेटवर्क से दूर रखने की योजना को अब यूरोपीय संघ के स्तर पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने EU से इस दिशा में तेजी से और एक समान नियम बनाने की अपील की है।

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा बनी प्राथमिकता

मैक्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने का संकल्प लिया था और वह इसे पूरा करके रहेंगे। फ्रांस की संवैधानिक परिषद के अगस्त में दिए फैसले के बाद सरकार ने इस प्रस्ताव में जरूरी बदलाव किए हैं। अब संशोधित नियमों को यूरोपीय आयोग के सामने पेश किया जा रहा है।

Advertisement

मैक्रों का कहना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सिर्फ फ्रांस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। पूरे यूरोप में नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया के नियम एक जैसे होने चाहिए। उन्होंने प्लेटफॉर्म्स के कुछ फीचर्स को भी रेगुलेट करने की जरूरत बताई।

Advertisement

फ्रांस के बाद दूसरे देशों में भी बढ़ी सख्ती

फ्रांस ने जुलाई में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन को लेकर मतदान किया था। इसे यूरोप में इस तरह की उम्र सीमा लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना गया। अब मैक्रों इसे पूरे EU में लागू कराने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, ब्रिटेन ने जून में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की घोषणा की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इसे बच्चों की मानसिक सेहत और ऑनलाइन सुरक्षा से जोड़ते हुए जरूरी कदम बताया था।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही लगाया बैन

ऑस्ट्रेलिया पिछले साल 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिबंध लागू कर चुका है। जापान में भी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए सख्त उम्र सत्यापन और कुछ फीचर्स पर पाबंदी लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।

Advertisement
×