Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इजराइल के बेत शेमेश में मिसाइल हमले में 8 लोगों की मौत, मकानों को पहुंचा नुकसान

दमकलकर्मी घटनास्थल पर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

इजराइल के यरुशलम से लगभग 35 किलोमीटर दूर बेत शेमेश में एक आवासीय इमारत पर हुए सीधे मिसाइल हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को बचाव सेवाओं ने दी। इससे शनिवार से अब तक ईरानी हमले में इजराइल में मारे गए लोगों की कुल संख्या कम से कम नौ हो गई है।

मिसाइल शहर के एक रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे बम से बचाव के लिए बने आश्रय स्थल और आसपास के मकानों को व्यापक नुकसान पहुंचा। बचाव सेवाओं ने बताया कि एक छोटी बच्ची समेत दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इजराइल की मैगन डेविड एडोम आपातकालीन सेवा के अनुसार, घटनास्थल पर कम से कम 20 और लोग मामूली से मध्यम रूप से घायल हैं, जिनमें चार वर्षीय लड़का भी शामिल है, जिसे मामूली चोटें आई हैं। दमकलकर्मी घटनास्थल पर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Advertisement

सीधे प्रभावित हुए घर के पास स्थित कई दर्जन अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इजराइल और अमेरिका ने शनिवार तड़के ईरान पर संयुक्त हमले किए। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने घोषणा की कि शनिवार को तेहरान में हुए हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू करने के बाद से इजराइल पर भारी मिसाइल हमले हो रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×