ZNMD @15 : हम हंसे, रोए और जी भरकर जिए... 15 साल पूरे होने पर अभय देओल हुए इमोशनल, कल्कि कोचलिन बोलीं- शुक्रिया
15 साल बाद भी नहीं फीका पड़ा 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का जादू,
ZNMD @15 : बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के कलाकारों और मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादें साझा कर इस सफर को सेलिब्रेट किया। सबसे पहले अभिनेता अभय देओल ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए पूरी टीम और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
अभय देओल ने लिखा भावुक पोस्ट
अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि इस फिल्म ने उन्हें सिर्फ एक शानदार अनुभव ही नहीं दिया, बल्कि जिंदगीभर की यादें और दर्शकों का भरपूर प्यार भी दिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए मिले प्यार और आशीर्वाद को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
View this post on Instagram
फिल्म की टीम भी हुई भावुक
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली कल्कि कोचलिन ने भी खास पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। वहीं फरहान अख्तर ने फिल्म के यादगार पलों का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "15 साल... आज भी जिंदगी को खुलकर जी रहे हैं।" निर्देशक जोया अख्तर ने भी फिल्म के कई यादगार सीन्स शेयर किए। कैटरीना कैफ ने इन पोस्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "The Besttt."
View this post on Instagram
आज भी लोगों की फेवरेट है ZNMD
15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में तीन दोस्तों की स्पेन रोड ट्रिप, दोस्ती, जिंदगी को खुलकर जीने का संदेश और रोमांच से भरपूर एडवेंचर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
View this post on Instagram
क्यों बनी कल्ट क्लासिक?
ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन की शानदार एक्टिंग, शंकर-एहसान-लॉय का संगीत, जावेद अख्तर की बेहतरीन शायरी और स्पेन की खूबसूरत लोकेशंस ने इस फिल्म को एक अलग पहचान दी। 15 साल बाद भी यह फिल्म दोस्ती, जिंदगी और सपनों को जीने की प्रेरणा देने वाली सबसे यादगार फिल्मों में शामिल है।

