मुझे बच्ची समझते हो, सबको खा जाऊंगी... Gen Z से भिड़ीं आम्रपाली-माही, बिग बॉस में अरिश्फा का दिखा दबंग अंदाज
बच्चा कहने पर भड़कीं अरिश्फा, आम्रपाली को दिया करारा जवाब
बिग बॉस 20 की शुरुआत से ही घर में रिश्तों से ज्यादा तकरार देखने को मिल रही है। कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस अब बड़े झगड़ों में बदलती नजर आ रही है। इसी बीच 23 साल की Gen Z एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान ने अपने तेवरों से घर का माहौल गरमा दिया है। शो के प्रोमो में अरिश्फा खान इस बात से नाराज नजर आती हैं कि घरवाले उन्हें बार-बार ‘बच्चा’ कहते हैं।
इसी मुद्दे पर उनकी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से बहस हो जाती है। आम्रपाली के ‘बस कर अब’ कहने के बाद अरिश्फा भी पलटकर जवाब देती हैं। अरिश्फा कहती हैं कि वह उम्र में छोटी जरूर हैं, लेकिन उनका दिमाग तेज है। इस पर आम्रपाली भी उन्हें करारा जवाब देती हैं और कहती हैं कि इतनी छोटी बात को लेकर बैठने की जरूरत नहीं है।
‘मेरी रील ऐसे ही कट जाती है’
बहस बढ़ने पर अरिश्फा आम्रपाली को उंगली दिखाते हुए अपना पक्ष रखती हैं। वह साफ कहती हैं कि उन्हें रील कटवाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी रील वैसे ही कट जाती हैं। इसके बाद उनका गुस्सा और बढ़ जाता है। अरिश्फा खुद को अकेले ही काफी बताते हुए कहती हैं कि वह अकेले सबका मुकाबला कर सकती हैं और ‘सबको खा जाएंगी।’
View this post on Instagram
माही विज भी हुईं आमने-सामने
मामला यहीं नहीं रुका। अरिश्फा ने घर के कुछ सदस्यों को ‘दोगला’ कहना शुरू किया, जिस पर माही विज भी भड़कती नजर आईं। दोनों के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। अरिश्फा 23 साल की हैं, जबकि आम्रपाली दुबे 39 और माही विज 44 साल की हैं। उम्र के इस अंतर के बावजूद जिस तरह अरिश्फा ने दोनों से भिड़कर अपने तेवर दिखाए, उसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं तेज हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ फैंस उनके बेबाक अंदाज को ‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ बता रहे हैं।

