Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आप लोगों का जो गैंग है ना... ‘टुकड़े गैंग’ कहकर शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर को मारा ताना, एक्ट्रेस ने भी दिया मजेदार जवाब

स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की नोकझोंक वायरल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में इन दिनों स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच की बातचीत चर्चा में है। दोनों अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के लिए जाने जाते हैं।

शो की शुरुआत में उनके बीच तल्खी नजर आई थी, लेकिन अब दोनों के बीच हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिल रही है। हाल ही में शहजाद ने स्वरा के दोस्तों को ‘टुकड़े गैंग’ कहकर ताना मारा, जिसके बाद बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया।

Advertisement

स्वरा ने दी सेहत का ख्याल रखने की सलाह

दरअसल, बातचीत के दौरान स्वरा ने शहजाद को अपनी सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रोटीन पर फोकस करने के बजाय उन्हें पर्याप्त खाना भी खाना चाहिए, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके। इस पर शहजाद ने जवाब दिया कि वह अपने शरीर को अच्छी तरह समझते हैं और राजनीति में इससे भी ज्यादा तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं।

Advertisement

‘टुकड़े गैंग’ कहकर शहजाद ने ली चुटकी

बातचीत के दौरान स्वरा ने शहजाद को सलाह दी कि शो खत्म होने के बाद वह उनसे मिलें और उनके वामपंथी दोस्तों के साथ समय बिताएं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में शहजाद को बेसमेंट में जाकर उनके दोस्तों के साथ बैठने की बात भी कही। इसी बीच, कमरे से बाहर जाते हुए शहजाद ने कहा, ‘आप लोगों का जो गैंग है ना…’ इस पर स्वरा ने तुरंत पूछा कि कौन-सा गैंग? शहजाद ने जवाब दिया, ‘टुकड़े।’

पुरानी तल्खी के बीच दिखी दोस्ती की झलक

इस बातचीत के दौरान दोनों कई बार हंसते नजर आए। स्वरा ने भी माना कि अब वह ऐसी परिस्थितियों पर हंस लेती हैं। शो की शुरुआत में दोनों के बीच पुरानी राजनीतिक असहमति का असर दिखाई दे रहा था, लेकिन अब उनकी बातचीत में हल्के-फुल्के पल शामिल हो गए हैं।

Advertisement
×