Women Safety : हाथ लगाकर देखो... मुंबई के ऑटो महिला से अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, सेफ सिटी की छवि पर सवाल
महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठा न्याय का शोर
Women Safety : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को महिलाओं के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित शहर माना जाता है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला यात्री के साथ ऑटो ड्राइवर द्वारा कथित छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
ऑटो में सफर बना डरावना अनुभव
वायरल वीडियो में ऑटो ड्राइवर महिला से अभद्र बातें करता सुनाई दे रहा है। आरोप है कि वह बार-बार महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपने प्राइवेट पार्ट को छूने के लिए कहता है। स्थिति को भांपते हुए महिला ने साहस दिखाया और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। ड्राइवर की हरकतों से परेशान होकर वह तुरंत ऑटो से बाहर निकल गई।
This autowala is saying
“AB PENIS JYADA STRONG AUR BADA HO GAYA HAI, CHUKAR DEKHO”
to a girl .
This is her ID . This is her INSTA story .
This is her insta ID .@MumbaiPolice any action ? pic.twitter.com/5T3NHkbSqL
— aree_shuklajii (@th_anonymouse) June 4, 2026
सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग
महिला ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया। वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग होने लगी। कई यूजर्स ने वीडियो में दिखाई दे रहे ऑटो के नंबर की जानकारी भी साझा की।
मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
मामले के तूल पकड़ने के बाद मुंबई पुलिस ने प्रतिक्रिया दी और महिला से संपर्क विवरण मांगा। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
महिलाओं की सुरक्षा पर फिर बहस
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हालिया सुरक्षा रिपोर्टों में मुंबई को महिलाओं के लिए देश के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना गया था। बावजूद इसके, इस तरह की घटनाएं यह याद दिलाती हैं कि सुरक्षा केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि हर महिला के रोजमर्रा के अनुभव से तय होती है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ होने वाले कदमों पर टिकी है।
