Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rare Pregnancy Case: मुरादाबाद में मेडिकल चमत्कार, महिला ने सामान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया

Rare Pregnancy Case: मुरादाबाद के निजी अस्पताल में हुआ दुर्लभ मामला, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के बावजूद बिना सिजेरियन हुई डिलीवरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतिकात्मक चित्र।
Advertisement

Rare Pregnancy Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बेहद दुर्लभ मेडिकल मामला सामने आया है। संभल जिले की रहने वाली एक महिला ने पांच दिनों के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि सभी बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव के जरिए हुआ और किसी भी तरह का सिजेरियन ऑपरेशन नहीं करना पड़ा।

संभल जिले के ओवरी गांव निवासी अमीना का इलाज मुरादाबाद के लोढ़ीपुर स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे को जन्म दिया, जबकि 14 मई को तीन और बच्चों का जन्म हुआ।

Advertisement

डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया है। चारों नवजातों को एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मां की सेहत भी सामान्य है।

Advertisement

हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी थी

मेडिकल टीम का नेतृत्व करने वाली डॉ. शुभ्रा अग्रवाल ने बताया कि यह अस्पताल का पहला मामला है, जिसमें चार बच्चों की डिलीवरी सामान्य प्रसव से कराई गई। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था को ‘हाई-रिस्क’ श्रेणी में रखा गया था और महिला की लगातार निगरानी की जा रही थी।

डॉ. अग्रवाल के अनुसार, गर्भावस्था के तीसरे महीने में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान चार भ्रूण होने की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने नियमित रूप से महिला की जांच और देखभाल की।

उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में परिवार को जोखिम को देखते हुए भ्रूणों की संख्या कम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिवार ने पूरी गर्भावस्था जारी रखने का फैसला किया।

डॉक्टरों की टीम ने संभाला मामला

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस जटिल मामले में डॉ. रोली अग्रवाल, डॉ. पूर्ति छन्ना और अन्य मेडिकल स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमीना ने डॉक्टरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह और उनके बच्चे स्वस्थ हैं। वहीं उनके पति मोहम्मद अलीम ने कहा कि मेडिकल टीम ने पिछले कई महीनों तक बेहद सावधानी और समर्पण के साथ इलाज किया।

Advertisement
×