किसे बेवकूफ बना रहे हो, सिंदूर का मतलब समझती हो?' गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर फूटा दिव्या खोसला का गुस्सा, वायरल लुक पर लगाई क्लास
कोमल रानी की मांग पर सिंदूर देख भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता आहूजा को किया सपोर्ट
Govinda-Komal Affair Rumored : गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने कोमल रानी पर खुलकर सवाल उठाए हैं। लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान गोविंदा के साथ नजर आईं कोमल रानी की तस्वीरों और वीडियो को लेकर दिव्या ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खासतौर पर कोमल की मांग में दिख रहे सिंदूर को लेकर सवाल किया और धार्मिक स्थल पर उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई।
'सिंदूर का महत्व समझती हो?'
दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हर व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी में अपनी पसंद के मुताबिक फैसले लेने की आजादी है, लेकिन समाज के प्रति भी एक जिम्मेदारी होती है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम अपनी पर्सनल जिंदगी में जो भी करते हैं, वह निश्चित रूप से हमारी पसंद है, लेकिन कम से कम समाज को साफ-सुथरा रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि 'हम समाज का दायरा बनाए रखें। एक लड़की आपके साथ धार्मिक जगह पर जाती है, इस तरह झुकती है कि उसकी मांग में सिंदूर आ जाता है, जिससे मीडिया को इस जोड़े को इस तरह से दिखाने का काफी मसाला मिल जाता है... सच में... आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं?।"
सुनीता आहूजा पर टिप्पणी को लेकर भी सवाल
दिव्या ने कहा, "और फिर जाकर आपकी पर्सनल जिंदगी पर टिप्पणी करती हैं। क्या इस स्थिति को मजाक समझा जा रहा है और स्वर्णकार से आग्रह किया कि वे जिसे एजेंडा कहती हैं, उसमें धर्म को न लाएं। कम से कम अपने एजेंडे के लिए हमारे धर्म का इस्तेमाल करना बंद करें। क्या आप सिंदूर का महत्व भी समझती हैं?। ऐसे कामों का समर्थन करने वाले सेलेब्रिटीज से बहुत निराशा हुई।"
दिव्या ने लिखा कि इस तरह की तस्वीरों से मीडिया को किसी रिश्ते को लेकर चर्चा करने का मौका मिलता है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि आखिर इस तरह की चीजों के जरिए किसे बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सिंदूर को हिंदू विवाहित महिलाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए कोमल से सवाल किया कि क्या वह इसके महत्व को समझती हैं।
सुनीता के समर्थन में पहले भी बोल चुकी हैं दिव्या
यह पहली बार नहीं है जब दिव्या खोसला ने गोविंदा और कोमल रानी से जुड़े विवाद में सुनीता आहूजा का समर्थन किया हो। इससे पहले भी उन्होंने सुनीता के प्रति समर्थन जताते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी शादी और परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। दिव्या ने निजी रिश्तों से जुड़ी बातों को सार्वजनिक करने पर भी सवाल उठाए थे। गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, गोविंदा कथित तौर पर किसी रोमांटिक रिश्ते से इनकार कर चुके हैं और इन खबरों को अपनी छवि खराब करने की कोशिश बता चुके हैं।

