Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

...जब सड़क पर साथ चले 3 बाघ, पीलीभीत में दिखा जंगल का शाही जलवा; वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

पीटीआर लगभग 730 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एआई फोटो।
Advertisement

पीलीभीत जिले में सोमवार शाम को तीन बाघों को पीलीभीत बाघ अभयारण्य (PTR) के मध्य से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर एक साथ घूमते देखा गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सफारी पर गए पर्यटकों ने इस मनमोहक दृश्य को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की पुष्टि करते हुए, पीटीआर के उप निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि बाघों की निगरानी के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जंगल में यह खूबसूरत नजारा नजर आया जब पर्यटक सफारी गाड़ियों से जंगल का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अचानक तीन बाघ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गए और इस मनमोहक दृश्य को पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

Advertisement

वन अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हो गया है। विभाग ने वन्य जीवों और मनुष्यों के बीच किसी भी संभावित संघर्ष को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) भारत में एक प्रमुख बाघ अभयारण्य है, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों में फैला हुआ है। इसे 2014 में उप्र सरकार द्वारा बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था। पीटीआर लगभग 730 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है।

Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण इसका विशेष महत्व है। बेहद कम समय में बाघों की आबादी को सफलतापूर्वक दोगुना करने के लिए पीलीभीत बाघ अभयारण्य को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय 'टीएक्स2 अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इस तरह से सड़क पर बाघों का दिखना इस बात का सबूत है कि पीलीभीत बाघ अभयारण्य में बाघों की आबादी न केवल बढ़ रही है, बल्कि वे अपने प्राकृतिक आवास में पूरी तरह से सुरक्षित भी महसूस करते हैं।

Advertisement
×