Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

... जब दिव्यांग फैन के लिए घुटनों पर बैठे दिलजीत दोसांझ, गाया 'हस्स हस्स' सॉन्ग; See Video

दिलजीत मंच पर घुटनों के बल बैठ गए, ताकि वह अपने प्रशंसक के और करीब आ सकें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कनाडा के कैलगरी में आयोजित पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के बहुचर्चित 'ऑरा वर्ल्ड टूर' कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा भावुक क्षण देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हजारों दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया।

लाइव परफॉर्मेंस के बीच जब दिलजीत की नजर एक दिव्यांग प्रशंसक पर पड़ी, तो उन्होंने न केवल उसे विशेष सम्मान दिया, बल्कि उसके लिए अपने अंदाज में बेहद खास प्रस्तुति भी दी। दिलजीत मंच पर घुटनों के बल बैठ गए, ताकि वह अपने प्रशंसक के और करीब आ सकें। कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शक इस पल को देखकर भावुक हो उठे।

Advertisement

लोकप्रिय गाना "हस्स हस्स" गा रहे थे

Advertisement

दोसांझ ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी इस प्रस्तुति का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में गायक अपनी एक प्रशंसक को मंच पर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह अपना लोकप्रिय गाना "हस्स हस्स" गा रहे थे। इस दौरान प्रशंसक भी मुस्कुराती हुई दोसांझ के साथ गाना गाने की कोशिश करती नजर आईं। दोसांझ ने इस वीडियो के साथ 'कैलगरी, ऑरा टूर 2026' का शीर्षक दिया है। गायक के इस व्यवहार की उनके प्रशंसकों ने काफी सराहना की और पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

फैंस बोले- जमीन से जुड़े और विनम्र होने का सच्चा उदाहरण

एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि काश हर मशहूर हस्ती उनकी तरह होती। जमीन से जुड़े और विनम्र होने का यह एक सच्चा उदाहरण है। एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, "एक अद्भुत इंसान और कलाकार," जबकि एक अन्य ने उन्हें "सुनहरे दिल वाला व्यक्ति" बताया। दोसांझ का यह संगीत दौरा 23 अप्रैल को शुरू हुआ था और 20 जून को सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगा।

Advertisement
×