जो पेपर चाहिए, लीक करवा देंगे; CJP के बाद खरगोश जनता पार्टी लेकर आए एल्विश यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सब जंतर-मंतर पहुंच जाओ, फ्री गाजर मिलेगी... एल्विश यादव की नई पार्टी के नारे ने खींचा फैंस का ध्यान
Kharghosh Janata Party : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कॉमेडी और चुटीले जवाबों के लिए चर्चा में रहने वाले एल्विश ने इस बार एक नई पार्टी लॉन्च कर दी है, जिसका नाम- 'खरगोश जनता पार्टी' (KJP) है।
कॉकरोच जनता पार्टी पर कसा तंज
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एल्विश सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर लगातार मजाकिया पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने पहले इस पार्टी के कथित मैनिफेस्टो पर तंज कसते हुए लिखा था कि "सबको फ्री टुकड़े, कैबिनेट मीटिंग्स फ्रिज के पीछे और जीरो पारदर्शिता।" उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि अब वह CJP समर्थकों से बहस नहीं करते क्योंकि बहस से ज्यादा पेस्ट कंट्रोल काम करता है।"
Saare Bhaii Jantar Mantar poch jao😊 Free gajar to everyone 🥹♥️ pic.twitter.com/6kiBRvXpdq
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) June 10, 2026
'खरगोश जनता पार्टी' का अनोखा मैनिफेस्टो
मजाक को अगले स्तर पर ले जाते हुए एल्विश ने अपनी नई पार्टी का पोस्टर जारी कर दिया। पोस्टर में उनके साथ गाजर खाता हुआ खरगोश दिखाई देता है। पार्टी का मैनिफेस्टो भी बेहद मजेदार है। इसमें लिखा गया है- गाजर हमारा हक है, स्पीड हमारी पहचान है, खरगोश एकता जिंदाबाद। इतना ही नहीं, पार्टी का नारा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है- "तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।"
फ्री गाजर का भी वादा
अपनी पोस्ट में एल्विश ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सबको फ्री गाजर मिलेगी।" उनकी इस पोस्ट पर हजारों यूजर्स ने हंसते हुए रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि नीट पेपर लीक और देश की अर्थव्यवस्था पर उनकी पार्टी क्या करेगी? इस पर एल्विश ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "खरगोश जनता पार्टी को सपोर्ट करिए, जो पेपर चाहिए उसको हम लीक करवा देंगे।"
