Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Wedding Of Virosh : हल्दी की सुनहरी झलक, विजय ने की रश्मिका के साथ 'हल्दी' समारोह की झलकियां साझा

अभिनेता ने फूलों के आकार के व्यक्तिगत 'नेम प्लेकार्ड' की तस्वीर साझा की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Wedding Of Virosh : तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने बुधवार को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी से पहले हल्दी समारोह की झलकियां साझा की। उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक लक्जरी होटल में वीरवार को दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। विवाह से जुड़ी रस्में पिछले दो दिनों से जारी हैं।

विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से प्रशंसकों को हल्दी समारोह की भव्य तैयारियों की एक झलक दिखाई। इन दृश्यों में एक गोलाकार बाहरी स्थान दिख रहा है, जिसके केंद्र में दूल्हा और दुल्हन के लिए लकड़ी के दो छोटे स्टूल रखे गए हैं। इस पूरे क्षेत्र को पीले और नारंगी गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों वाली टोकरियों से घेरा गया है।

Advertisement

एक अन्य स्टोरी में, अभिनेता ने फूलों के आकार के व्यक्तिगत 'नेम प्लेकार्ड' की तस्वीर साझा की। इनमें से एक पर रश्मिका का उपनाम 'रुशी' और दूसरे पर 'विजय' लिखा है। होटल में विवाह समारोहों के लिए परिवार के सदस्य और करीबी मेहमान पहुंच चुके हैं। होटल और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समारोह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निजी बाउंसरों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

Advertisement

इस शादी की तस्वीरों और वीडियो को लीक होने से रोकने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाई गई है। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले इस जोड़े ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया है, लेकिन हाल ही में अपने रिश्ते की सार्वजनिक रूप से पुष्टि की।

देवरकोंडा ने 'अर्जुन रेड्डी' सहित कई सफल तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वहीं, मंदाना तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं, जिन्हें 'गीता गोविंदम', 'पुष्पा: द राइज' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से व्यापक पहचान मिली है।

Advertisement
×