हम मिलने वाले थे यार, दो दिन पहले ही हुई थी बात; संचिता की मौत से टूटे को-स्टार सौरभ बेदी, कही ये बात
'तुम हमेशा मेरी फेवरेट रहोगी', संचिता के लिए सौरभ का इमोशनल पोस्ट वायरल
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने उनके फैंस और मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। महज 22 साल की उम्र में उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच, उनके को-स्टार और करीबी दोस्त सौरभ बेदी का भावुक बयान सामने आया है।
‘दो दिन पहले ही बात हुई थी’
'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' में संचिता के साथ काम कर चुके सौरभ बेदी ने बताया कि उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी सुबह मिली। शायद संचिता किसी परेशानी से गुजर रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी इसका खुलकर जिक्र नहीं किया। उनकी संचिता से मौत से सिर्फ दो दिन पहले ही बातचीत हुई थी।
परिवार से मिलने जाएंगे सौरभ
सौरभ ने बताया कि वह जल्द ही संचिता के घर जाएंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ा रहना जरूरी है। सौरभ बेदी ने सोशल मीडिया पर भी संचिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “नहीं छोटू... तुम थी, हो और हमेशा मेरी फेवरेट रहोगी। तुम्हें मिस करूंगा।” इसके अलावा उन्होंने संचिता के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मिलने वाले थे हम यार।” यह संदेश पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए।
View this post on Instagram
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, संचिता उगले का निधन 14 जून को हुआ। यह घटना महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट स्थित आचोले गांव की साईं संतोषी बिल्डिंग में उनके घर पर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

