Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विराट कोहली ‘Instagram Like’ विवाद में नया मोड़, जर्मन इन्फ्लुएंसर बोलीं- ‘खिलाफ बोलने के लिए पैसों का ऑफर मिला’

Virat Kohli Instagram Controversy: लिजलाज ने दावा किया कि कुछ लोगों ने विराट कोहली पर झूठे आरोप लगाने के बदले पैसे देने की पेशकश की; कहा- ‘मैं प्रचार या पैसों के लिए ऐसा कभी नहीं करूंगी’

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जर्मन इन्फ्लुएंसर और सिंगर लिजलॉज।
Advertisement

Virat Kohli Instagram Controversy:  भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) से जुड़े इंस्टाग्राम ‘लाइक’ विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। जर्मन इन्फ्लुएंसर और सिंगर लिजलॉज (LizLaz) ने दावा किया है कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें विराट कोहली को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाने और उन पर झूठे आरोप लगाने के लिए पैसों की पेशकश की थी।

फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में लिजलाज ने कहा कि उन्होंने कोहली की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश में शामिल होने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू के क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

लिजलाज ने कहा, “कुछ पत्रकारों ने मुझे उनके खिलाफ गलत बातें कहने और ऐसे आरोप लगाने के लिए पैसे ऑफर किए जो उन्होंने कभी किए ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी?”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि वह विराट कोहली के खिलाफ कभी नहीं बोलेंगी क्योंकि वह उनके पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्रचार या पैसों के लिए ऐसा कभी नहीं करूंगी।”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिजलाज और फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य की एक पुरानी पोस्ट पर कथित तौर पर ‘लाइक’ दिखाई दिया। चूंकि कोहली उस इन्फ्लुएंसर को फॉलो नहीं करते, इसलिए इस इंटरैक्शन के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए और सोशल मीडिया पर मीम्स और अटकलों का दौर शुरू हो गया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने 2025 में अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर अवनीत कोर (Avneet Kaur) से जुड़े इसी तरह के विवाद को भी याद किया। उस समय कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि इंस्टाग्राम एल्गोरिद्म और फीड क्लियर करने के दौरान गलती से यह इंटरैक्शन हुआ था।

इस बार भी सोशल मीडिया पर “एल्गोरिद्म ने फिर इंटरैक्शन दर्ज कर लिया” जैसे मीम्स और टिप्पणियां ट्रेंड करने लगीं। लिजलाज ने बताया कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी तब मिली जब लोगों के फोन और संदेश आने शुरू हुए। उन्होंने कहा, “लोग मुझे लगातार कॉल करने लगे, तब मुझे पता चला। मैंने तो नोटिफिकेशन भी नहीं देखा था।”

इन्फ्लुएंसर ने इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली को मिली ट्रोलिंग पर भी सहानुभूति जताई। उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को Royal Challengers Bengaluru (RCB) की फैन बताते हुए कोहली को देखने में सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक कह रही हैं।

इस बीच, IPL 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना हुआ है। RCB के ओपनर ने शुरुआती 11 मैचों में 379 रन बनाए और टीम के शानदार अभियान में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, Kolkata Knight Riders के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले वह लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। इसके बावजूद RCB की जीत का सिलसिला जारी है और टीम IPL 2026 के अंतिम चरण में संतुलित नजर आ रही है।

Advertisement
×