Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Viral Video: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक का स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Viral Video: वीडियो में ट्रक चालक द्वारा वाहन को तेजी से लहराते हुए चलाने और स्टंट करने के दृश्य कैद हुए थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का वीडियोग्रैब।
Advertisement

Viral Video: नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर ट्रक कंटेनर पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में ट्रक चालक द्वारा वाहन को तेजी से लहराते हुए चलाने और स्टंट करने के दृश्य कैद हुए थे, जिससे अन्य यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुई। यह मामला 3 फरवरी को शाम करीब 4 बजे का है, जब चैनल नंबर 74 के पास गांव रिगड़ के निकट ट्रक कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया।

Advertisement

वीडियो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और ट्रक के नंबर को चिन्हित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चालक की पहचान साबिर पुत्र सुलेमान के रूप में हुई, जो राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार चालक।
स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार चालक।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चालक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसे कार्यों से न केवल अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा होता है, बल्कि बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं।

गनीमत रही कि इस बार कोई दुर्घटना नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक्सप्रेसवे पर यातायात पुलिस सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।

Advertisement
×