Viral Video : भाई, ये कैसे पिछड़ा हुआ? 10 मिनट में फूल पहुंचे तो विदेशी महिला ने गिनाईं भारत की खूबियां
10 मिनट में फूलों की डिलीवरी... विदेशी महिला बोली- ‘भारत कई देशों से मीलों आगे’
Viral Video : भारत पिछड़ा हुआ है, इसका क्या मतलब है?... एम्स्टर्डम की एक महिला ने इस सोच को चुनौती दी है, जो अब मुंबई में रहती हैं। उनका तर्क है कि सुविधा और टेक्नोलॉजी के मामले में भारत कई देशों से बहुत आगे है। उन्होंने भारतीय शहरों में 10 मिनट में फूलों की डिलीवरी जैसी सेवाओं का जिक्र किया और अब उनकी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
यह वीडियो @ivanaperkovicofficial नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में महिला कहती हैं, "भारत से नफरत करने वालों, मैं चाहती हूं कि आप अभी इसे स्वाइप करके आगे बढ़ जाएं क्योंकि सच कहूं तो, यह आपको गुस्सा दिलाएगा। या शायद आप बने रहें, इससे आपको नफरत करने के लिए और वजहें मिलेंगी। क्योंकि... 'भारत पिछड़ा हुआ है' का क्या मतलब है? मैंने अभी-अभी एक लास्ट-माइल डिलीवरी ऐप से फूल मंगवाए हैं, फूल।"
View this post on Instagram
वह आगे कहती हैं, "मुझे पता है कि नीदरलैंड में भी ऐसा होता है, लेकिन भारत में लगभग सभी टियर-1 शहरों और टियर-2 शहरों में भी यह सुविधा है। आपका क्या मतलब है? मुझे 10 मिनट के अंदर फूल मिल गए। भाई, भारत की अपनी समस्याएं जरूर हैं, लेकिन दुनिया के कई दूसरे देशों के मुकाबले यह बहुत आगे भी है।"
इसके साथ ही महिला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "'भारत पिछड़ा हुआ है' - असल में, अगर आप इनसिक्योर महसूस करते हैं, तो बस खुलकर कहिए। इसे अपने उस दोस्त को भेजें जो भारत से नफरत करते हैं। @ii__unicorn_ii को धन्यवाद जिन्होंने मुझे बताया कि ऐसी डिलीवरी हो सकती है! मुझे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था और हमें ऐसी ही 'गर्लहुड' की जरूरत है।"
उनकी इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "बिल्कुल सही। मुझे यह कंटेंट बहुत पसंद आया। हां, भारत सच में कमाल का है।" एक और यूजर ने कहा, "भारतीयों ने पश्चिमी देशों के पक्षपाती विचारों पर ध्यान देना बहुत पहले ही छोड़ दिया है। अच्छा है कि वे हमसे नफरत करते हैं क्योंकि इस तरह वे कभी भी भारत की असली क्षमता का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे।"

