Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Video: कंगना रणौत बोलीं- गांधी ने 'रघुपति राघव राजा राम' का राष्ट्रगान दिया..., कांग्रेस ने कसा तंज

Kangana Ranaut: फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला मनरेगा का नाम बदले जाने और उससे जुड़े उनके बयान का है, जिसने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kangana Ranaut: फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला मनरेगा का नाम बदले जाने और उससे जुड़े उनके बयान का है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB-G RAM G) किए जाने पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार महात्मा गांधी के नाम और उनकी विरासत को मिटाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

Advertisement

इसी मुद्दे पर संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में कंगना रणौत ने कहा, “मनरेगा का नाम जी राम जी कर देने से गांधी जी का अपमान कैसे हुआ? महात्मा गांधी ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ को लेकर एक राष्ट्रगान दिया था, जिससे उन्होंने पूरे देश को संगठित किया। सरकार तो गांधी जी के ही सपने को पूरा करते हुए श्रीराम का नाम दे रही है।”

कंगना का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने उनके बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा, “चलो भाई, आज नया नेशनल एंथम भी पता चल गया! बीजेपी में एक से एक शिरोमणि भरे पड़े हैं।”

इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। समर्थक और विरोधी दोनों पक्षों में इस बयान को लेकर बहस तेज हो गई है। वहीं, मनरेगा के नाम परिवर्तन का मुद्दा अब राजनीतिक टकराव का बड़ा विषय बनता नजर आ रहा है।

Advertisement
×