पब्लिश करने से पहले वेरिफाई तो कर लेते... फेक न्यूज पर भड़के लालित मोदी, बिग बॉस 20 में एंट्री को लेकर कही ये बात
बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनने की खबर ने चौंकाया, लालित मोदी बोले- ‘मुझे अप्रोच तक नहीं किया’
Lalit Modi Bigg Boss : ‘बिग बॉस 20’ के शुरू होने से पहले ही शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है। इसी बीच, पूर्व आईपीएल चेयरमैन लालित मोदी के शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने की खबरें सामने आईं थी। सोशल मीडिया से लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तक में दावा किया गया कि उन्हें ‘बिग बॉस 20’ के लिए अप्रोच किया गया है। अब लालित मोदी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
लालित मोदी ने बताया ‘फेक न्यूज’
लालित मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर साफ किया कि वह ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि बिना संबंधित व्यक्ति से पुष्टि किए एक पूरी तरह काल्पनिक खबर आखिर खबर कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि पब्लिश करने से पहले खबर को वेरिफाई तो कर लेते। मैं बिग बॉस 20 मैं नहीं जा रहा हूं। मुझे इसके लिए अप्रोच तक नही किया गया है और न ही मेरी इसमें शामिल होने की कोई इच्छा है।।
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उनके वकीलों ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। मोदी ने मीडिया से फ्यूचर में किसी भी खबर को पब्लिश करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने की अपील की।
लीगल नोटिस में क्या कहा गया?
लालित मोदी की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में इन रिपोर्ट्स को ‘बेबुनियाद और शरारतपूर्ण’ बताया गया है। नोटिस के मुताबिक, शो के निर्माता, ब्रॉडकास्टर, चैनल या उनके किसी प्रतिनिधि ने लालित मोदी से संपर्क नहीं किया है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया कि लालित मोदी ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमति नहीं दी है और न ही फ्यूचर में इससे किसी भी रूप में जुड़ने का उनका इरादा है।
सलमान खान करेंगे होस्ट
वहीं ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। इस सीजन को अभिनेता सलमान खान होस्ट करेंगे। शो के पहले ट्रेलर में एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिला, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा ‘जीवनदान’ यानी लाइफलाइन मिलने की झलक दिखाई गई है।
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को JioHotstar और Colors पर होने वाला है। अब देखना होगा कि शो में कौन-कौन से चेहरे एंट्री लेते हैं और शुरुआत से पहले सामने आने वाली अफवाहों पर मेकर्स की ओर से क्या तस्वीर साफ होती है।

