Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Valentine Week: वैलेंटाइन वीक पर गुस्से में आई गर्लफ्रेंड ने लगा दी सरयू नदी में छलांग, फिर ऐसे बची जान

Valentine Week: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब। सोशल मीडिया
Advertisement

Valentine Week: वैलेंटाइन वीक के दौरान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड से नाराज़ एक युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए सरयू नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद मछुआरों ने समय रहते उसे डूबने से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मऊ जिले के दोहरीघाट और गोरखपुर के बड़हलगंज बॉर्डर के बीच बहने वाली सरयू नदी में हुई। बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीक के दौरान युवती के बॉयफ्रेंड ने उससे कोई वादा किया था, जिसे बाद में पूरा नहीं किया। इसी बात से आहत होकर युवती गुस्से में नदी किनारे पहुंची और सरयू नदी में कूद गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी में गिरते ही युवती डूबने लगी और खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारने लगी। पुल और घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पास में नाव चला रहे मछुआरे तुरंत उसकी ओर बढ़े और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती को नदी में छटपटाते और मछुआरों को उसे बचाते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मछुआरे समय रहते मदद न करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

समय रहते टली बड़ी अनहोनी

मछुआरों की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद युवती को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement
×