Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गंगा घाट पर चड्डी पहनकर घूमते हैं अंकल... स्विमसूट पर ट्रोलिंग से भड़कीं रिया अहीर, महिलाओं के कपड़ों पर उठाया बड़ा सवाल

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वालीं रिया अहीर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर होने वाली मोरल पुलिसिंग पर सवाल उठाया है। रिया ने सोशल मीडिया पर एक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वालीं रिया अहीर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर होने वाली मोरल पुलिसिंग पर सवाल उठाया है। रिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा, जो महिलाओं के कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल या जज करते हैं।

रिया ने अपने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आपको इतनी दिक्कत हो रही है एक लड़की को बीच पर स्विमसूट पहने देखना, तो आप गंगा घाट पर वो अंकल जब चड्डी पहनकर घूमते हैं, तब आपके हिंदुत्व पर अटैक नहीं होता है।

Advertisement

कुछ यूजर्स ने रिया के सवाल का समर्थन किया, जबकि कुछ लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति भी जताई। एक बार फिर सोशल मीडिया पर कपड़ों, संस्कृति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है।

Advertisement

पोस्ट के कैप्शन में भी दिखा तंज

रिया ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा कि उन्हें यह वीडियो इंटरनेट पर मिला और वह इसे अपने पास रखेंगी। इसके साथ उन्होंने ‘हिंदुत्व के रक्षकों’ को लेकर भी तंज कसा और उन्हें ‘मोरल पुलिस’ करने की बात कही। हिंदुत्व के रक्षकों, मोरल पुलिस में जाओ। उनके पोस्ट का फोकस महिलाओं के पहनावे को लेकर होने वाली दोहरी सोच पर था। रिया ने सवाल उठाया कि अगर महिलाओं के कपड़ों को लेकर सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का हवाला दिया जाता है, तो समान परिस्थितियों में पुरुषों के पहनावे को लेकर वही पैमाना क्यों नहीं अपनाया जाता?

वायरल प्रोटेस्ट से मिली पहचान

रिया अहीर को इसी साल एक स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान व्यापक पहचान मिली थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस वैन के सामने खड़ी नजर आई थीं। रिया के मुताबिक, उनकी पहचान सिर्फ उस वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है। वह थिएटर और एक्टिंग से भी जुड़ी रही हैं और मॉडलिंग व बिजनेस में काम करने के अलावा अपना हैंडक्राफ्टेड अपैरल लेबल भी चलाती हैं।

‘बिग बॉस 20’ में एंट्री को लेकर चर्चा

अब रिया का नाम ‘बिग बॉस 20’ को लेकर भी चर्चा में है। शो के प्रोमो में रिया और पंजाबी अभिनेत्री लव गिल को संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि, दोनों में से किसे घर में एंट्री मिलेगी, यह दर्शकों के वोट से तय होना है।

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होना है। फिलहाल रिया की एंट्री पक्की नहीं है, लेकिन उनका नया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर बटोर रहा है।

Advertisement
×