Tum Hi Ho Bandhu recreation : 'बंधु 2.0' रिलीज के बाद ट्रोल हो जाएंगे... शाहिद-कृति और रश्मिका का मजेदार अंदाज वायरल; मॉडर्न वर्जन सुर्खियों में
इस नए वर्जन में पुरानी यादों के साथ हास्य का तड़का भी देखने को मिलेगा
Tum Hi Ho Bandhu recreation : कॉकटेल के सुपरहिट सॉन्ग 'तुम ही हो बंधु' को इसके नए पार्ट के लिए नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है। मेकर्स ने इस बार गाने में एक मजेदार ट्विस्ट जोड़ा है, जिसमें फिल्म के कलाकार हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में यह कहते नजर आते हैं कि गाना रिलीज होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा सकता है। इस नए वर्जन में पुरानी यादों के साथ हास्य का तड़का भी देखने को मिलेगा।
'बंधु 2.0' में दोस्ती का नया रंग
फिल्म कॉकटेल 2 का नया गाना बंधु 2.0 रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। गाने का संगीत पूरी तरह नया और मॉडर्न है, लेकिन भावनाएं वही पुरानी हैं। यह गाना उन दोस्तों को समर्पित है जो जीवन के हर अच्छे-बुरे दौर में साथ खड़े रहते हैं। इस गाने का संगीत मशहूर संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है। इसे कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल जाने-माने गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
View this post on Instagram
पुरानी यादों और नए दौर का शानदार मेल
गाने में 'तुम ही हो बंधु' की पुरानी यादों को बरकरार रखते हुए नए जमाने का अंदाज जोड़ा गया है। यही वजह है कि यह गाना दोस्ती की भावना को खूबसूरती से पेश करता है और खुद को नए दौर के फ्रेंडशिप एंथम के रूप में स्थापित करने की कोशिश करता है। हालांकि फिल्म का नाम कॉकटेल फ्रेंचाइजी से जुड़ा है, लेकिन यह सीक्वल नहीं है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
इन सितारों ने संभाली है नई कहानी
फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले तरुण जैन व लव रंजन ने लिखा है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है। फिल्म में नई कहानी और नए किरदारों के साथ दोस्ती, प्यार और रिश्तों का नया सफर देखने को मिलेगा।
19 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
दोस्ती और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को पुरानी यादों और नए अनुभवों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देगी।

