Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लाइव इंटरव्यू में ट्रंप और पत्रकार के बीच तीखी बहस, ‘Thank you, darling’ कहकर उठे

'Meet the Press' कार्यक्रम में 2020 अमेरिकी चुनाव और कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती को लेकर हुई तीखी बहस; पत्रकार क्रिस्टन वेलकर से विवाद के बाद ट्रंप ने इंटरव्यू बीच में ही समाप्त कर दिया।

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और एनबीसी न्यूज (NBC News) की वरिष्ठ पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर (Kristen Welker) के बीच एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तीखी बहस देखने को मिली। विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रंप ने इंटरव्यू बीच में ही समाप्त कर दिया और कार्यक्रम से उठकर चले गए।

यह घटना NBC के चर्चित कार्यक्रम मीट द प्रेस (Meet the Press) के एक एपिसोड के दौरान हुई। शुरुआत में बातचीत ईरान से जुड़े कूटनीतिक मुद्दों और ट्रंप की प्रस्तावित 1.8 अरब डॉलर की एंटी-वेपनाइजेशन पहल पर केंद्रित थी। हालांकि बाद में चर्चा 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती पर पहुंच गई।

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि 2020 का चुनाव "धांधलीपूर्ण" था और आरोप लगाया कि मीडिया तथा चुनावी व्यवस्था उनके खिलाफ पक्षपाती रही है। जब वेलकर ने इन आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे, तो ट्रंप ने कहा कि उनके पास "भरपूर सबूत" हैं और कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती में देरी को भी उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का संकेत बताया।

Advertisement

वेलकर ने जवाब में कहा कि कैलिफोर्निया के कानून के तहत चुनाव दिवस तक पोस्टमार्क किए गए मतपत्र बाद में भी प्राप्त होने पर गिने जा सकते हैं, इसलिए मतगणना में समय लगना असामान्य नहीं है। इस पर ट्रंप ने चुनाव अधिकारियों पर "धोखाधड़ी" का आरोप लगाया।

बहस के दौरान माहौल और गर्म हो गया जब ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया संस्थानों पर पक्षपातपूर्ण कवरेज का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "वे बेईमान हैं। जैसे आप बेईमान हैं। आपका प्रेस बेईमान है और Meet the Press भी बेईमान है।"

जब वेलकर ने इस आरोप का विरोध किया तो ट्रंप ने कहा, "या तो आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख।" कुछ देर बाद ट्रंप ने इंटरव्यू समाप्त करने का फैसला किया। माइक हटाते हुए उन्होंने कहा, "चलिए, अब यहीं खत्म करते हैं। बहुत हो गया। Thank you, darling।"

वेलकर ने उनसे बातचीत जारी रखने का आग्रह किया, लेकिन ट्रंप ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह पहले ही काफी समय दे चुके हैं। इसके बाद वह इंटरव्यू छोड़कर चले गए।

Advertisement
×