Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आज साथ कल नहीं, मैं BJP की कठपुतली नहीं हूं; राजनीति छोड़ेंगी या फिल्मों में लौटेंगी? कंगना ने अगले 10 साल का प्लान किया रिवील

आज भी डायरेक्टर्स मेरा इंतजार कर रहे हैं... फिल्मों में वापसी पर कंगना ने दिया बड़ा अपडेट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कंगना रनौत। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने पार्टी के साथ अपने रिश्ते, राजनीतिक सफर और फिल्मों में वापसी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि वह भाजपा से दूर नहीं जाना चाहतीं, लेकिन उनकी अपनी स्वतंत्र पहचान और विचार भी हैं।

पार्टी से दूर नहीं जाना चाहती, लेकिन कठपुतली नहीं हूं: कंगना

कंगना से जब पूछा गया कि उनके बयानों को निजी विचार माना जाए या भाजपा के आधिकारिक रुख के तौर पर देखा जाए, तो उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर पार्टी की सोच से अलग जाने की कोशिश नहीं करतीं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी की कठपुतली नहीं हैं। कंगना के मुताबिक, जब किसी मुद्दे पर बहुत ज्यादा शोर होता है तो अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए कभी-कभी उन्हें भी मजबूती से बोलना पड़ता है। भाजपा आज उनके साथ है, लेकिन जरूरी नहीं कि भविष्य में भी पार्टी उनके साथ खड़ी रहे। उन्होंने अपने दो साल के राजनीतिक सफर और करीब 20 साल लंबे फिल्मी करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पहचान केवल एक सांसद तक सीमित नहीं है।

Advertisement

‘मेरी अपनी पहचान है’

कंगना ने कहा कि अगर वह किसी मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहती हैं तो मीडिया उनकी बात सुनने के लिए उनके आसपास पहुंच जाता है। उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी उनके बयान पार्टी के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं, लेकिन वह अभी राजनीति में नई हैं और सीख रही हैं। उनका कहना था कि पार्टी के साथ उनका जुड़ाव स्वाभाविक है और उन्हें इसे साबित करने के लिए किसी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं है।

Advertisement

टिकट कटने का डर नहीं, फिल्मों की राह भी खुली

जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि अगले चुनाव में भाजपा उन्हें मंडी से टिकट नहीं देगी, तो उन्होंने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि अब वह व्यक्तिगत स्वार्थ से आगे बढ़कर समाज और दूसरे लोगों के हित के बारे में सोचने लगी हैं। कंगना ने यह भी साफ किया कि राजनीति में उनका भविष्य चाहे जैसा हो, उनकी पहचान खत्म नहीं होगी। उन्होंने खुद को फिल्ममेकर और लेखिका बताते हुए कहा कि उन्हें अपना काम बेहद पसंद है।

‘आज भी कई डायरेक्टर्स मेरा इंतजार कर रहे हैं’

फिल्मों में वापसी को लेकर कंगना ने दावा किया कि आज भी कई निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। उनके मुताबिक, कई डायरेक्टर्स उनसे पूछते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी क्यों बना ली। कंगना ने बताया कि वह पहले ही कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के ऑफर ठुकरा चुकी हैं। उन्होंने अवॉर्ड समारोहों से दूरी बनाने का भी जिक्र किया और कहा कि एक समय उनके पास ऐसे कार्यक्रमों के लिए लगातार फोन आते थे।

खान-कुमार की हीरोइन बनने से ज्यादा पसंद हैं चुनौतीपूर्ण रोल

कंगना ने अपने अभिनय करियर की बात करते हुए ‘थलाइवी’ का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उम्र और व्यक्तित्व के अनुरूप चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना उनके लिए ज्यादा बेहतर है। किसी खान या कुमार के साथ पारंपरिक हीरोइन की भूमिका निभाने के बजाय वह ऐसे किरदारों को प्राथमिकता देती हैं, जिनमें अभिनय की गुंजाइश ज्यादा हो। अब उनकी नजर ‘क्वीन 2’ पर है, जो उनकी चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल है।

Advertisement
×