Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आज महाराष्ट्र ने उन्हें छोड़ दिया... BMC में BJP की जीत पर कंगना रणौत का तंज

2020 में कार्यालय तोड़े जाने की घटना से जुड़ा है निजी संदर्भ, शिवसेना पर साधा निशाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में बड़ी जीत के बाद अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रणौत ने पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। इस जीत के साथ भाजपा ने देश की सबसे अमीर नगर निकाय में शिवसेना का दशकों पुराना दबदबा खत्म कर दिया है।

कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा नेतृत्व को बधाई देते हुए इसे “ऐतिहासिक जीत” करार दिया। उन्होंने एनडीटीवी से कहा, “मैं महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत से बेहद खुश हूं। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा परिवार को इस शानदार केसरिया विजय के लिए बधाई देती हूं।”

Advertisement

2020 की घटना से जुड़ा है निजी महत्व

बीएमसी चुनाव का यह परिणाम कंगना रणौत के लिए निजी तौर पर भी बेहद अहम माना जा रहा है। वर्ष 2020 में, जब अविभाजित शिवसेना का बीएमसी पर नियंत्रण था, तब मुंबई स्थित कंगना रणौत के कार्यालय का एक हिस्सा नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया था। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई को “कानून में दुर्भावना से प्रेरित” बताया था।

Advertisement

शिवसेना पर तीखा हमला

इसी घटना का जिक्र करते हुए कंगना रणौत ने कहा, “जिन लोगों ने मुझे गालियां दीं, मेरा घर तोड़ा, मुझे नाम दिए और महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी आज महाराष्ट्र ने उन्हें ही छोड़ दिया है।” उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि ऐसे महिला-विरोधी, गुंडागर्दी करने वाले और भाई-भतीजावाद की राजनीति करने वालों को जनता जनार्दन ने उनकी सही जगह दिखा दी है।”

Advertisement
×