Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पैडेड ब्रा पहनने को कहते थे; जाह्नवी के ग्लैमरस सीन्स पर हंगामा, तापसी ने सालों पहले खोल दी थी साउथ इंडस्ट्री की पोल

तापसी का पुराना खुलासा वायरल! क्या सच में हीरोइनों को किया जाता है ऑब्जेक्टिफाई?

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एआई जेनरेटिड तस्वीर
Advertisement

Peddi Controversy : जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पेद्दी' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। फिल्म के कुछ ग्लैमर्स और सेन्शुअस सीन्स सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके लुक्स के जरिए पेश किया गया है।

तापसी पन्नू का पुराना वायरल

Advertisement

जाह्नवी को लेकर चल रही इस बहस के बीच तापसी पन्नू का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम कर चुकी तापसी ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि कई बार एक्ट्रेस के लुक्स को लेकर ऐसी डिमांड्स की जाती हैं, जो उन्हें असहज महसूस करा सकती हैं।

Advertisement

'पैडेड ब्रा पहनने को कहा जाता था'

तापसी ने खुलासा किया था कि कुछ फिल्मों में एक्ट्रेसेस को पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता था, ताकि कैमरे पर उनका लुक ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई दे। उन्होंने बताया कि ऐसी बातें अक्सर सीधे नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर या स्टाइलिंग टीम के जरिए पहुंचाई जाती थीं। अगर निर्देशक को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता था, तो स्टार्स से दोबारा चेंज करने को कहा जाता था।

कैमरे की नजर और ग्लैमर की बहस

तापसी ने यह भी कहा था कि साउथ फिल्मों में कई बार कैमरा खास बॉडी पार्ट पर ज्यादा फोकस करता है। ऐसा दर्शकों की पसंद के पुराने ट्रेंड्स की वजह से होता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि हर निर्देशक और हर फिल्म की सोच अलग होती है।

Advertisement
×