The Traitors Season 2 का शानदार फिनाले : Krystle और Rida निकलीं असली ट्रेटर्स, शालिनी-साहिल को पछाड़कर मारी बाजी
पहले दिन से छिपा था राज, फिनाले में Krystle और Rida ने खोली अपनी पहचान
The Traitors Season 2 : रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का सफर आखिरकार अपने रोमांचक मुकाम पर पहुंच गया। करण जौहर के होस्ट किए गए इस शो के फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने शानदार गेम खेलते हुए जीत अपने नाम कर ली। दोनों ने न सिर्फ आखिरी दौर तक अपनी पहचान छिपाकर रखी, बल्कि फिनाले में पहुंचकर सभी को चौंका दिया।
शो के अंतिम मुकाबले में शालिनी पासी, क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, साहिल सलाथिया और दलीप ताहिल ने जगह बनाई थी। वहीं, इससे पहले मल्लिका शेरावत को ट्रेटर्स ने ‘मर्डर’ कर गेम से बाहर कर दिया था।
‘सर्कल ऑफ शाफ’ में बदली गेम की दिशा
मल्लिका के बाहर होने के बाद फाइनलिस्ट्स ने ‘सर्कल ऑफ शाफ’ में प्रवेश किया। यहां दलीप ताहिल को वोट आउट कर दिया गया और मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया। इसके बाद क्रिस्टल, रिदा, शालिनी और साहिल के बीच भरोसे और शक का खेल शुरू हुआ। सबसे पहले साहिल सलाथिया को बाहर होना पड़ा। इसके बाद शालिनी पासी भी गेम से एविक्ट हो गईं। अब खिताब की दौड़ में सिर्फ क्रिस्टल और रिदा बचीं।
View this post on Instagram
क्रिस्टल के फैसले ने सबको चौंकाया
फिनाले का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब क्रिस्टल ने रिदा को बचाने का फैसला किया। खास बात यह रही कि क्रिस्टल ने मजाक में रिदा को ‘Worst Traitor’ तक कहा था। लेकिन अंत में दोनों ने अपनी असली पहचान बताकर पूरे गेम का सबसे बड़ा राज खोल दिया। क्रिस्टल ने बताया कि वह पहले दिन से ही ट्रेटर थीं और उन्होंने यह गेम पूरी ईमानदारी और दिल से खेला। उनकी इस रणनीति ने बाकी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया।
करण जौहर ने की गेम की तारीफ
फिनाले के अंत में करण जौहर ने क्रिस्टल और रिदा को विजेता बनने पर बधाई दी। करण पहले भी क्रिस्टल की रणनीति की तारीफ कर चुके थे और उनके गेम को बेहद स्मार्ट बताया था।

